जालमपुर स्कूल के सभी पांच शौचालय हुए जर्जर

धमतरी| जालमपुर खेल परिसर में पहली से 8वीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। यहां 2 स्कूल, 2 आंगनबाड़ी हैं। बच्चों और शिक्षकों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 5 बाथरूम बनाए गए थे। असमाजिक तत्वों ने इन शौचालयों के खिड़की-दरवाजे तोड़कर चोरी कर लिए। इन्हें फिर से मरम्मत करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। अराजक गतिविधियों के चलते आसपास के लोग भी परेशान हैं। खेल मैदान में स्थित सरकारी उपकरणों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ओपन जिम के उपकरणों में भी तोड़फोड़ हो रही है। इस स्थिति पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन को ध्यान देकर जरूरी कदम उठाने चाहिए। – राजकुमार पटेल, जालमपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *