जाली डॉक्यूमेंट मामले में आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद में तहसील कर्मचारी के साथ मिलकर किया था फर्जीवाड़ा

लोहावट पुलिस ने जमीन विवाद में धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लोहावट थानाधिकारी हरी सिंह ने बताया- यह मामला 30 सितंबर 2022 को दर्ज एक शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित ने तहसीलदार ओसियां के सामने एक प्रार्थना पत्र पेश किया था। इसमें बताया गया था कि उनकी जमीन का वाद तहसील कार्यालय में चल रहा था। मामले से संबंधित नोटिस तहसील कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्यामलाल को तामील के लिए दिए गए थे। श्यामलाल ने पीड़ित पक्ष को नोटिस तामील नहीं करवाए। इसके बजाय, उसने दूसरे पक्ष के पैरवी कर्ता आरोपी कानाराम निवासी सारणनगर सामराऊ के साथ मिलीभगत की। फर्जी तरीके से अंगूठा निशान करवाकर या नोटिस चस्पा बताकर जाली दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों को कोर्ट में पेश कर दिया गया। इन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर कोर्ट ने निर्णय आदेश जारी कर दिया, जिससे उन्हें हानि हुई। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कानाराम (52) को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *