राज्य सरकार के बजट में वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जालोर के लिए कई घोषणाएं कीं। सुंधामाता में भालू के लिए संरक्षित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके अलावा ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ से जालोर को पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थान मिलेगा। वहीं जालोर और सांचौर जिले के लिए जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात दी है। जल संकट दूर करने कले ए जालोर समेत बांसवाड़ा, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर के लिए 5 हजार 900 करोड़ रुपए की DPR बनेगी। नर्मदा नहर परियोजना के अध्ययन और अनास नदी के अतिरिक्त जल को स्टोर किया जाएगा। साथ ही उच्च जलाशयों और पंप लाइनों का निर्माण कर जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वहीं आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जलापूर्ति एवं जल संसाधन (सबसे बड़ा फोकस) पढ़ें राजस्थान के बजट से जुड़ा GK सड़क एवं पुल निर्माण पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास ऊर्जा एवं शहरी विकास कृषि एवं पशुपालन स्वास्थ्य एवं खेल शिक्षा एवं युवा कल्याण प्रशासन एवं कारागार सुधार


