जालोर के स्कूल में बार-बार चोरी करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने CCTV लगावाकर की पहचान, बाइक समेत दबोचा

जालोर में भाद्राजून पुलिस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ही विद्यालय को निशाना बनाकर कई बार ताले तोड़ चुका था, जिससे विद्यालय स्टाफ लंबे समय से परेशान था। एक साल में कई बार बनाया विद्यालय को निशाना थानाधिकारी लालाराम ने बताया – राजकीय प्राथमिक विद्यालय धुम्बड़ा माता (थुम्बा का गोलिया) में पिछले एक वर्ष के दौरान कई बार चोरी की घटनाएं हुईं। चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़कर बर्तन, अनाज और पानी की मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। इन घटनाओं की कई बार रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आ रहा था। लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देश पर भाद्राजून पुलिस ने विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने बिछाया जाल 1 मार्च की रात सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति विद्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस ने तलाश शुरू की और रात्री गश्त के दौरान जाल बिछाया। रात्री गश्त में दबोचा गया आरोपी रात्री गश्त के दौरान पुलिस ने विद्यालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह (45) पुत्र सज्जन सिंह चारण, निवासी बस्सी, थाना जैतपुर, जिला पाली, हाल न्यू हाउसिंग बोर्ड पाली बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी के इरादे से विद्यालय आने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *