जालोर क्लब में पंच गौरव कार्यक्रम:प्रदर्शनी-किसान सम्मेलन, विकास पुस्तिका का विमोचन हुआ

राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस मौके पर शुक्रवार को जालोर क्लब में पंच गौरव कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम हुए। किसान सम्मेलन में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा- एक साल में सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिये जाने का कार्य किया गया है। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क, पेयजल व कृषि सहित सभी विभागों में योजनाबद्ध रूप से राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को संबोधित किया। जिला स्तरीय समारोह के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई, प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत् आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया। योजनाओं से इन्हें किया लाभान्वित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चयनित लाभार्थी मीरा देवी, वागाराम, गणपतसिंह, सांवलाराम व गडूकाराम को स्वीकृति ऋण राशि के चेक प्रदान किए। किसान सम्मेलन में पिजोपुरा निवासी कृषक मंगलाराम को फॉर्म पौण्ड के लिए 73 हजार, देसू निवासी शंभु सिंह को तारबंदी के लिए 40 हजार, नरवाड़ा निवासी पदमाराम व खेतलावास निवासी मालमसिंह को वर्मी कम्पोस्ट के लिए 50-50 हजार तथा नरवाड़ा निवासी दीपाराम व खारी निवासी जालमसिंह को जैविक गोवर्धन के लिए 10-10 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। राज्य के उद्योग एवं वाणि्एज्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को जालोर क्लब परिसर में आयोजित जिला विकास प्रदर्शनी व पंच गौरव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिला प्रभारी मंत्री ने पंच गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने कहा- जिले के पंच गौरव सुंधा माता, ग्रेनाइट, अनार, जाल का वृक्ष व बॉक्सिंग से जालोर जिले को पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि पंच गौरव राज्य सरकार का एक अनुकरणीय नवाचार है, जो जिले की चुनिंदा गतिविधियों से विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंच गौरव के माध्यम से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। प्रदर्शनी में जालोर जिले के ’पंच गौरव’ के अन्तर्गत एक जिला एक गंतव्य में सुंधा माता, एक जिला उत्पाद में ग्रेनाइट, एक जिला एक उपज में अनार, एक जिला एक खेल में बॉक्सिंग व एक जिला एक प्रजाति में जाल के वृक्ष ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिला विकास पुस्तिका व पंच गौरव पोस्टर का किया विमोचन जिला प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जालोर द्वारा प्रकाशित जिला विकास पुस्तिका “एक वर्ष , अधिकारी-कार्मिक, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *