जालोर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई:कलेक्टर ने चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश

जालोर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने जिले के चिकित्सा संस्थानों को गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत प्रमाणित किए जाने के संबंध में की जाने वाली समस्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने शीतलहर से बचाव एवं उपचार के लिए जिले के प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के कार्यों की समीक्षा करते अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री फ्री दवा योजना एवं मुख्यमंत्री फ्री जांच योजना की ब्लॉकवार समीक्षा की। पीएचसी व सीएचसीवार जानकारी ली। वार्षिक मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं की शत प्रतिशत उपलब्धता रखने की बात की। जिला कलक्टर ने संस्थागत प्रसव, जेएसवाई, परिवार कल्याण, संपूर्ण टीकाकरण के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान जिले में आयोजित सत्रों में प्रत्येक बच्चे का संपूर्ण शत प्रतिशत टीकाकरण करने, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के कार्यों की समीक्षा करने, पात्र लाभार्थियों की ईकेवाईसी करने, कार्ड वितरण कार्य में प्रगति लाने एवं सम्पर्क पोर्टल की दर्ज शिकायतों का परिवादी से वार्ता कर निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमाशंकर भारती, आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया, एनएचएम डीपीएम चरण सिंह, डबल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ पंकज सुथार, डॉ. अनीता चौहान समस्त बीसीएमओ सहित ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *