जालोर-बागोर के बीच टोल बंद कराने के निर्देश:सचेतक गर्ग बोले- यह बजट सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है। जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। मुख्य सचेतक ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का यह बजट साल 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इस दौरान जालोर से बागरा थाने जाने वाली सड़क खराब होने को लेकर सवाल उठे। ऐसे में, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे को इस रोड की जांच करने के साथ टोल बंद कराने के निर्देश दिए। भालू का संरक्षण, अनार मंडी में सुविधाएं बढ़ेंगी प्रेस वार्ता के अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पुखराज विराणा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *