जालोर में उपभोक्ताओं ने नहीं भरा 14 करोड़ का बिल:डिसकॉम ने 1500 से ज्यादा कनेक्शन काटे, अधिकारी बोले-अभियान रहेगा जारी

डिस्कॉम की ओर से बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है। डिस्कॉम के आंकड़ों के अनुसार जालोर जिले के उपभोक्ताओं का करीब 14 करोड़ रुपए बताया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह फरवरी, 2026 तक विधुत उपभोक्ताओं में कुल 14 करोड़ रुपए जमा नहीं करवाया है। ऐसे में 1520 दोषी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके साथ ही 29 उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर हटाने की कार्यवाही भी की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारी बोले-बकाया राशि वसूली जा रही है
डिस्कॉम जालोर के अधीक्षण अभियंता निमेन्द्र राज सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बकाया राशि की वसूली की जा रही हैं। अभियान के तहत जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया है उनसे व्यक्तिगत भी संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही उनसे बिल भरवाने के लिए कहा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी को एक टाइम लिमिट दी गई है। इसके बाद भी यदि उपभोक्ता ​बिजली बिल नहीं भरते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *