साल 2024 को यादगार बनाने और 2025 का वेलकम करने के लिए जालोर शहर के विभिन्न होटल- रिसोर्ट में न्यू ईयर प्रोगाम का आयोजन किया गया। इसके साथ युवाओं ने अलग-अलग जगहों डीजे की धून पर झूमे और 12 बजे बाद 2025 के स्वागत किया। लोगों ने साल 2025 का वेलकम करने के लिए शाम होते ही जालोर के कई गार्डन, रिसोर्ट लाईट से जगमगा उठे। रात ढलने के साथ ही युवक व युवतियों ने रात करीब 12 बजे तक जम नाचे। वहीं 12 बजते ही युवाओं ने आतिशबाजी कर एक साथ न्यू ईयर बोल कर 2025 का स्वागत किया। जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिल कर नये साल की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा युवाओं ने अलग-अलग जगह पार्टी कर नए साल का जश्न मनाया। हालांकि कई लोगों ने अपने परिवार के साथ ही घर में अपने-अपने तरीके से 2025 का वेलकम किया है। वहीं कई युवाओं ने बुरी आदतें छोड़ कर कुछ नया करने का प्रण लिया। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस भी जगह-जगह रात भर तैनात रही है।


