जालोर में खेल मैदान और लाइब्रेरी का किया लोकार्पण:22 लाख के विकास कार्यों की दी स्वीकृती, गर्ग बोले- ‘अभी और होगे विकास कार्य’

जालोर जिले की लेटा ग्राम पंचायत में सोमवार को राजकीय खेल मैदान और अटल ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी और मुख्य सचेतक ने फीता काटकर जनता को समर्पित किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे। वार्ड पार्षद पति ललित सुन्देशा ने बताया कि सांसद कोष से 12 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम (खेल मैदान) का निर्माण कराया गया है। वहीं विधायक कोष से 10 लाख रुपये की लागत से अटल ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) और सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ, जिसका शिलान्यास किया गया। आगे भी होंगे विकास कार्य मुख्य सचेतक गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि आवश्यकता के अनुसार आने वाले समय में लेटा में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि लगातार निगरानी के कारण निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हुआ है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, ग्राम पंचायत लेटा की प्रशासक/सरपंच शांति देवी चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, विद्यालय प्रधानाचार्य हरीश सांखला, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री जयन्तीलाल, मंडल मंत्री ललित कुमार माली, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने खेल मैदान और लाइब्रेरी की सौगात को युवाओं के लिए लाभकारी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *