जालोर में सोमवार देर रात गाड़ी की टक्कर से बिजली के खंभे गिर गए। इसके बाद बिजली के पोल समेत 11 केवी के तार टूट कर सड़क पर गिर गए। इधर, इस घटना के बाद कई इलाकों में 14 घंटे तक बिजली बंद रही। घटना जालोर से बागरा की ओर जााने वाले रास्ते की है। इस दौरान करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक भी बंद रहा। इधर, मंगलवार दोपहर बाद बिजली सप्लाई को दोबारा शुरू किया गया। सड़क पर पोल समेत गिर गए थे बिजली के पोल खंभे को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इस टक्कर के बाद पोल के साथ 11 केवी के तार सड़क पर गिर गए थे। ऐसे में एक बार के लिए वहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ियां रोक दी थी। इधर, सूचना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली के तारों को हटाया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक गाड़ियों को रोके रखा। वहीं बिजली के तार टूटने की वजह से आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नए पोल लगाकर बिजली सप्लाई को शुरू किया।


