जालोर में गौशाला में चारे से भरे ट्रक में आग:जेसीबी और पानी के टैंकरों की मदद से एक घंटे में पाया काबू

जालोर जिले के सायला उपखंड स्थित भांडवपुर ग्राम की गौशाला में सोमवार देर रात चारे से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ग्रामीणों और गौशाला कर्मियों की तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में ट्रक में भरा बड़ी मात्रा में चारा जलकर राख हो गया। गौशाला पहुंचते ही धधका चारा जानकारी के अनुसार सोमवार शाम गायों के लिए चारा भरकर एक ट्रक गौशाला पहुंचा था। ट्रक से चारा उतारने की तैयारी चल ही रही थी कि अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जेसीबी और पानी के टैंकरों से बुझाई आग आग पर काबू पाने के लिए तुरंत जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक में भरे चारे को नीचे उतारकर फैलाया गया, ताकि आग ज्यादा न फैले। इसके बाद पानी के टैंकरों की सहायता से लगातार पानी डालकर लगभग एक घंटे में आग बुझाई गई। सूचना पर जालोर से दमकल भी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही सायला एसडीएम सूरजभान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *