जालोर में घर में घुसे युवक को मारा डंडा,मौत:युवती के कमरे में घुस गया था, घरवालों से हाथापाई भी की

जालोर में एक घर में घुसे युवक को युवती के मामा ने सिर पर डंडा मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि वह युवती से जबरदस्ती का प्रयास कर रहा था। जब परिजन पहुंचे तो वह उनसे हाथापाई करने लगा। मामला जिले के एक थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार मध्य रात्रि का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जिले के एक थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक घर में घुस गया था। यहां कमरे में सो रही युवती के पास बैठ जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजन जागे और कमरे में पहुंचे। इस दौरान हाथापाई हो गई, जिसमें युवक ने लकड़ी के डंडे से एक व्यक्ति के सिर पर वार कर दिया। छुड़ाने की कोशिश में अन्य लोगों को भी चोटें आईं। गंभीर चोट लगने से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। मृतक के परिवार के कुछ सदस्य बाहर यात्रा पर होने के कारण अंतिम संस्कार उनके लौटने के बाद आज सोमवार को किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *