जालोर में जवानों के साथ नाचे एसपी, खूब गुलाल उड़ाया:पाइप से पानी डालकर भिगोया; जिलेभर में मनाई गई होली

जालोर में धुलंडी के दूसरे दिन पुलिस लाइन में जवानों ने होली खेली और एक- दूसरे पर गुलाल डाला। इस दौरान जवानों ने एसपी को कंधों पर बिठा लिया और जमकर डांस किया। जश्न में उनके साथ शहरवासी भी शामिल हुए। शहर में दूसरे दिन भी लोगों ने होली मनाई। जगह-जगह लोग गुलाल से होली खेलते नजर आए। पुलिस लाइन में बुधवार होली खेली गई। पुलिस के जवान डीजे पर नाचते गाते हुए जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के निवास पर गए, जहां से एसपी को गुलाल लगाया और डीजे पर नाचते गाते हुए जालोर पुलिस लाइन लेकर पहुंचे। यहां सभी जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और शुभकामनाएं दी। जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह व एएसपी मोटाराम गोदारा ने पाइप से जवानों पर पानी का छिड़काव किया। पुलिस जवानों के साथ जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, एएसपी मोटाराम, डीएसपी गौतम जैन व जालोर कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर लाल भाटी ने भी डीजे की धुन पर डांस किया। शहर में आज जगह-जगह गेरियों ने धूंड उत्सव भी सेलिब्रेट किया। देखिए होली के जश्न की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *