जालोर में देर रात हल्की बारिश:19 किमी की गति से चली हवाओं ने ठिठुराया, तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी

जालोर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। वही देर रात करीब 9 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे एक बार सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते जालोर में बारिश का मौसम बना हुआ है। शहर सहित जिलेभर में गुरुवार की दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू है। वहीं देर रात करीब 9 बजे के आसपास दो बार रुक-रुक कई बूंदाबांदी तो कई हल्की बारिश दर्ज हुई है। जिस कारण शाम 5 बजे से जालोर-सांचौर में 19 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। हालांकि रात के तापमान में तापमान में 2.2 डिग्री बढ़ोतरी के 12.1 डिग्री व दिन के तापमान में 0.6 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री दर्ज किया गया है। शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जालोर-सांचौर में आगामी 24 घंटे तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *