जालोर में महज 6 महीने पहले बनी नई सड़क को ठेकादार ने तोड़ दिया। इसके लिए किसी प्रकार का एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं लिया गया। ठेकेदार की इस करतूत को लेकर जब PWD अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारी को बता दिया था, 10 दिन में ठीक करा देंगे। सड़क एक महीने से टूटी पड़ी है। बता दें कि जालोर में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से गिटको होटल से सिरे मंदिर तलहटी तक जाने वाली करीब 2 किमी सड़क का निर्माण-चौड़ाईकरण का काम किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 1 करोड़ 42 लाख का बजट जारी किया था। विधायक जोगेश्वर गर्ग ने 1 फरवरी 2025 से काम शुरू कराया था। छह महीने पहले सितंबर में 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया। सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग ईंटें लगाई गई थी। जलदाय विभाग के ठेकेदार ने बिना एनओसी के इंटरलॉकिंग की ईंटें हटा दी और पाइपलाइन डाल दी। इसके बाद सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया। लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन सड़क ठीक नहीं कराई। एक महीने से यही हालात हैं। लोगों के घरों के सामने मलबा पड़ा है। उनका कहना है कि घर से निकलने काफी दिक्कत हो रही है। नहीं निकल रहा समधान, लोग परेशान प्रभावित लोगों का कहना है कि 1 महीने पहले जलदाय विभाग के ठेकेदार प्रकाश ने पीडब्ल्यूडी से एनओसी नहीं ली और इंटरलॉकिंग ईंटें हटाकर पाइप बिछा दिया। इसे लेकर कई बार शिकायत कर चुके लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। कोई समाधान भी नहीं कर रहे। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरा पड़ा काम, अधिकारी बोले-10 दिन में हो जाएगा सड़क का काम 6 महीने में पूरा होना था। लेकिन एक साल पूरा होने के बाद भी अधूरा पड़ा है। एक महीने से रोड पर कंक्रीट और मिट्टी पड़ी है। सीमेंट की टाइलें पड़ी हैं। ठेकेदार सड़क निर्माण का काम बंद करके बैठे हैं। विभाग के अधिकारियों से जब काम को लेकर सवाल किया तो बोले- सिर्फ डामरीकरण का काम बचा है, 10 दिन में हो जाएगा। इनका कहना है इस पूरे मामले पर पीडबल्यूडी सिटी जेईएन अनिल शर्मा ने बताया- जलदाय विभाग ने ठेकेदार ने बिना परमिशन और NOC लिए बिना सड़क तोड़ दी। हमने कल (बुधवार) भी जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा है। 10 दिन में सड़क की मरम्मत करके देंगे।
ठेकेदार प्रकाश कुमार ने बताया- विभाग ने परमिशन के लिए पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों से बात कर ली थी। यह उनका मामला है। बाकी सड़क ठीक करा देंगे। जलदाय विभाग के सीटी जेईएन उम्मेदाराम चौधरी ने बताया- इसको लेकर दोनों विभाग के अधिकारियों की बैठक हो गई है। बार-बार लीकेज के चलते पाइप लाइन डालनी पड़ी थी। लेकिन कभी सड़क नहीं तोड़ी। सीमेंट की ईटों को तोड़ लाइन डाली है। जिसको ठीक करवाकर देंगे।


