जालोर में बुजुर्ग सास को जंजीर से बांधा:देवर के घर से बहू लेकर आई ताला, 3 दिन तक नहीं दिया खाना

जालोर के भीनमाल में एक बुजुर्ग महिला को उसके देवर और बहू ने रात के समय पेड़ से बांध दिया। दोनों ने देवी-देवताओं का प्रकोप बताकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की, फिर जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया और चाबी अपने साथ ले गए। सोमवार की सुबह महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने महिला को मुक्त करवाकर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। मामला भीनमाल थाना क्षेत्र के मिंडावास गांव का है। महिला को जंजीर से बांधने का एक वीडियो भी सामने आया है। सीआई रामेश्वर लाल भाटी ने बताया कि विधवा महिला पारू देवी (63) को रविवार की रात जंजीर से पेड़ से बांधा गया था। पड़ोसी अमर दान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त करवाया। वहीं आरोपी बहू सीता (28) पत्नी भावेश (30) को गिरफ्तार किया गया है, जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है। महिला बोली- तीन दिन से रोटी नहीं दी
विधवा महिला पारू देवी वीडियो में कह रही है कि रविवार रात को देवर केवडाराम और बहू सीता ने सोपाराम के साथ मिलकर उसे जंजीर से बांधा। केवडाराम के घर से ताला लाया गया था, जिसमें मेरी बहू भी शामिल थी। मुझे रोटी खाए तीन दिन हो गए हैं, मुझे खाना नहीं दिया गया। मेरा ताला खोलने वाला कोई नहीं है। मेरे दोनों बेटे घर पर नहीं थे। वीडियो में पड़ोसी ने पूछा- रात को मैंने केवडाराम को फोन किया था, तो उसने बताया कि महिला पर देवी-देवताओं का प्रकोप है। इस पर महिला ने बताया कि उस पर किसी देवी-देवता का प्रकोप नहीं है। मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। मेरी टांग और उंगली पर बहू ने चोट भी मारी है। पति की तीन साले पहले हो गई थी मौत
जानकारी के अनुसार, पारू देवी के पति हटाराम चौधरी की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे, भावेश (30) और गौतम (20), मुंबई में रहकर काम करते हैं। घर में विधवा महिला और उसकी बहू सीता ही रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *