जालोर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा:लोगों ने जगह-जगह बरसाए फूल, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, भगवान राम की हुई महाआरती

भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर रविवार को जालोर जिला मुख्यालय पर सनातन महोत्सव समिति द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: तिलकद्वारा स्थित रामदेवजी मंदिर में भगवान श्री राम की महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। विश्व हिन्दू परिषद के दिनेश जीनगर व सनातन महोत्सव समिति के संयोजक अम्बालाल व्यास ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव पर शांतिनाथ महाराज कृपा से एवं भैरूनाथ अखाड़े के महन्त गंगानाथ महाराज के आशीर्वाद से मलकेश्वर मठ के श्रवण भारती, हल्देश्वर मठ के मोहननाथ, धूणीया मठ के सोमपुरी, जालंधरनाथ अखाड़े के गोपालनाथ सहित साधू संतो द्वारा भगवान श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्वलन कर भारत माता चौक से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। शोभायात्रा भारतमाता चौक से प्रारम्भ होकर हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति, भक्त प्रहलाद चौक, बड़ी पोल, घांचियों की पिलानी, सदर बाजार, माणक चौक, गांधी चौक, सूरजपोल, कालका कॉलोनी, जगन्नाथ महादेव गली, राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराहा से होते हुये पुनः तिलक द्वार स्थित रामदेवजी मंदिर पहुंची जहां साधु संतो के साथ समिति के सदस्यों द्वारा भगवान श्रीराम की महाआरती कर प्रसादी वितरण के साथ पूर्णाहुति हुई। शोभायात्रा में वानरों के साथ हनुमानजी, रथों व ट्रैक्टर में सवार श्री श्याम दरबार, अयोध्या में नव निर्मित श्रीराम की मूर्ति के समान बने श्रीराम, राम सीता दरबार आदि झांकियों सहित महिलाओं की भजन मण्डली का विशेष समावेश रहा।
शोभायात्रा में पंजाबी ढोल वालों ने शानदार करतब करते हुये ढोल बजाए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नासिक ढोल के साथ अखाड़े का प्रदर्शन करते हुए दंडबाजी तथा तलवारबाजी की। शोभायात्रा का जगह– जगह पर व्यापारियों, विभिन्न समाजों के लोगों, सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा, जलपान, शरबत, फल, फलाहार की व्यवस्था कर स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा में कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *