जालोर में 3 दिन से 80-साल की मां धरने पर:बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी; कहा- न होली मनाएंगे, न भूख हड़ताल खत्म करेंगे

जालोर के मांडोली में 18 महीने पहले हुए गणपत सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर गणपत सिंह की 80 साल की मां हवा कंवर व 65 साल की पत्नी जालोर जिला कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। पिछले 3 दिन से दोनों धरने पर हैं। करीब 18 महीने पहले रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में गणपत सिंह की हत्या हुई थी। उसके बाद परिजनों ने कई बार जालोर जिला कलेक्ट्रेट व रामसीन थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और पत्नी ने ग्रह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग भी की थी। कोई खुलासा नहीं हुआ तो 2 माह पहले जिला कलेक्ट्रेट के सामने 80 की मां समेत पत्नी, 2 भाभी व 1 भाई, 9 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे थें। उसके बाद प्रशासन व सांसद ने जल्द हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। जिस पर परिजनों ने एक माह में खुलासा करने की चेतावनी देकर भूख हड़ताल समाप्त कर धरना स्थगित किया था। बोले- न होली मनाएंगे, न भूख हड़ताल खत्म करेंगे करीब 2 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हुआ तो परिजन फिर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए।
रविवार को जांच अधिकारी एएसपी भूपेन्द्र सिंह व समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश की। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा करने और कोर्ट के आदेश आने की बात कहते हुए भूख हड़ताल खत्म करने को कहा। इस पर पीड़ित परिवार ने कहा- जब तक हत्या का खुलासा नहीं होगा तब तक होली भी नहीं मनाएंगे और न ही भूख हड़ताल समाप्त करेंगे। यह खबर भी पढ़ें… जालोर में धरने पर बैठी 80 साल की बुजुर्ग मां:बोलीं- बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करें; भाई ने कहा- होली के सब रंग फीके पड़े 80 साल की मां ने 9 दिन बाद भूख-हड़ताल तोड़ी:सांसद ने जूस पिलाकर धरना स्थगित करवाया; बेटे के हत्यारों को सजा की मांग हत्यारों को सजा दिलाने 80 साल की मां भूख-हड़ताल पर:व्यापारी की पत्नी अमित शाह को पत्र लिख चुकी; कीचड़ में औंधे मुंह पड़ी मिली थी लाश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *