जालोर में 5 तोला-सोना और एक लाख कैश चोरी:सीसीटीवी में बाइक पर 3 लोग लॉकर ले जाते दिखे, पाली गया था परिवार

जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र के मालगढ़ गांव में 18 फरवरी की रात चोरों ने एक बंद घर का दरवाजा तोड़कर 5 तोला सोने के जेवर, 400 ग्राम चांदी और करीब 1 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब मंदिर की चाबी लेने पहुंचे रिश्तेदार ने घर का दरवाजा टूटा देखा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर मालगढ़ के सरपंच वागाराम ने बताया कि पाली जिले के गोदावास हाल मालगढ़ निवासी आषिश कुमार पुत्र कर्णराज जैन गांव में करीब 25 साल से किराणा की दुकान चला रहा है। उसकी मां की तबीयत खराब होने पर वह 18 फरवरी को जालोर से पाली गया था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई सुमेरमल मंदिर में पूजा करने के लिए चाबी लेने घर पहुंचा। वहां घर का दरवाजा टूटा मिला। इसके बाद ग्रामीणों, पुलिस और आषिश को चोरी की सूचना दी गई। सोना, चांदी और नकद ले गए आषिश के गांव पहुंचने पर घर की जांच की गई। घर में रखे करीब 5 तोला सोने का हार, 400 ग्राम चांदी की तोड़ी और लॉकर में रखे करीब 1 लाख रुपए नकद गायब मिले। चोर लॉकर भी उठाकर ले गए। सीसीटीवी में तीन लोग नजर आए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि 18 फरवरी की रात तीन लोग एक बाइक पर गांव में आए थे। फुटेज में वे लॉकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 10 दिन पहले भी हुई थी चोरी सरपंच वागाराम ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी गांव में चोरी की घटना हुई थी। उस समय मालगढ़ निवासी पीयाराम प्रजापत के घर से 25 हजार रुपए नकद और चांदी की अंगूठी व पायल चोरी हो गई थी। उस मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *