जालोर रात का तापमान 7.8 डिग्री दर्ज:मैदानी क्षेत्र में 9 बजे तक रहा कोहरा, सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना

जालोर शहर सहित जिले भर में इन दिनों सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। तेज सर्दी के चलते जालोर में ठिठुरन और बढ़ गई है। रविवार को सुबह 9 बजे तक खुले मैदानी भागों में कोहरे का असर रहा। शनिवार रात का तापमान भी 7.8 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंडी हवाओं के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। बता दें जालोर में रात के तापमान में 2.5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उत्तरी दिशा की और से आ रही 8 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिससे जालोर के आसपास के खुले क्षेत्रों में रविवार की सुबह 9 बजे हल्का कोहरा नजर आया। सर्दी में अचानक बढ़ोतरी के बाद अब ऊनी कपड़ों की दुकान में दिन भर स्वेटर खरीदने वाले लोगों की भीड़ नजर दिख रही। तथा लोग दिन भी ऊन वस्त्रों पहकर रहते नजर आ रहे। इस तरह रहा शनिवार को तापमान
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को रात के तापमान 2.5 डिग्री बढ़ोतरी होकर 7.8 डिग्री व दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी के साथ 26.4 डिग्री दर्ज कि गया है। वहीं शनिवार की रात का तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में यह रहने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया- जालोर में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार और सोमवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती। लेकिन मंगलवार से फिर एक बार तापमान में गिरावट होकर रात के तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है जिससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इस तरह रहा पिछले 5 दिन का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *