जावेद अली ने बॉलीवुड गानों पर किया परफॉर्म:’जश्ने इशका’ से की एंट्री, ‘दिल इबादत’ पर झूमे छात्र; स्टूडेंट्स ने सुर-ताल पर थिरकाए कदम

जीत यूनिवर्स के एनुअल स्पोर्ट्स कल्चरल व टेक्नो फेस्ट ‘रेजोनेंस 2026’ में शुक्रवार को मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली का कॉन्सर्ट हुआ। इन्होंने अपने एक से बढ़कर एक सुरीले नगमों की प्रस्तुतियां दी। जावेद के साथ स्टूडेंट्स ने अपने फेवरेट सॉंग्स पर न सिर्फ सुर से सुर मिलाए, बल्कि डांस करके आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। आर्टिस्ट ने रूहानी आवाज में जब जश्ने इशका.. गीत गाते हुए स्टेज पर एंट्री की, तो ऑडियंस ने उनका जोरदार वेलकम किया। इसके बाद जावेद ने तू जो मिला…, श्रीवल्ली…, दिल इबादत कर रहा है… सहित कई हिट नंबर्स प्रस्तुत कर फेस्ट के उत्साह को नई ऊंचाईयां दी। जावेद अली ने स्टूडेंट्स के सीधा इंटरेक्शन करते हुए कॉन्सर्ट को जीवंत बनाए रखा। कई तरह के कंपीटशन का आयोजन इससे पूर्व डीजे हर्ष भूटानी ने बॉलीवुड सॉन्ग्स को अपनी लेटेस्ट धुनों के साथ संयोजित कर नए अंदाज में पेश किया, जिसे स्टूडेंट्स ने काफी एंजॉय किया। दोपहर में मीम जोन, जीत गॉट टैलेंट, ट्रेजर हंट, स्पिन द डेर, फ्लैश मॉब, बेस्ट डांसर शो और बीजीएमआई कॉम्पिटिशन आयोजित किए गए, जिनमें स्टूडेंट्स के बीच जीत के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। स्पोर्ट्स कैटेगरी में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, रस्साकस्सी के मुकाबले हुए। इनमें प्रतिभागी स्टूडेंट्स ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी टीम की जीत के लिए हर संभव प्रयास किया। दोपहर बाद मुख्य स्टेज पर बैंड परफॉर्मेंस, रैप बैटल और फैशन शो आयोजित किए गए। क्रिकेट ऑक्शन, स्क्विड गेम, रोडीज, बैटलफील्ड और फ्री फायर में भी स्टूडेंट्स की उत्साही भागीदारी दर्ज की गई। जावेद अली के कॉन्सर्ट के बाद देर रात तक डीजे कराल की प्रस्तुति हुई और फिर ओपन माइक का आयोजन किया गया। शनिवार को सिंगर शाल्मली खोलगड़े की परफॉर्मेंस के साथ रेजोनेंस फेस्ट का समापन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *