अमृतसर| डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली के अधीन चल रहे डीएवी रेड क्रॉस स्कूल फॉर स्पैशल चिल्ड्रन तहसीलपुरा के स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में जाह्नवी भगत ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि हीरा लाल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 7 स्टूडेंट्स ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कक्षा 10वीं में सुमितप्रीत सिंह और एंजल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि रंदीप सिंह और जेली ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस कक्षा में कुल 5 स्टूडेंट्स ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।


