जिंदल कोल माइस में ब्लास्टिंग के दौरान 1 की मौत:2 घायल, रायगढ़ में घायलों को किया गया रिफर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गारे-पेलमा स्थित जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में शुक्रवार को ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। मिली जानकारी के मुताबिक आज हर दिन की तरह गारे पेलमा 4ध्3 और 4ध्4 माइंस में ब्लास्टिंग का काम चल रहा था। इस दौरान आसपास कई मजदूर काम कर रहे थे। तभी ब्लास्ट होने के दौरान उसकी चपेट में आने से ओडिशा के दासपुर का रहने वाला आयुष बिश्नोई (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चंद्रपाल राठिया (38 वर्ष) निवासी ग्राम कोसमपाली, और अरुण लाल (43 वर्ष) निवासी ग्राम झरना, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रायगढ़ किया गया रेफर
घटना के बाद माइंस एरिया में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तत्काल किसी तरह घायलों को सावित्री नगर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल रिफर कर दिया। मामले की सूचना तमनार पुलिस को मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *