जिंदा पिंड के पास हाईवे पर लाइटें बंद

जालंधर | जिंदा पिंड के सामने स्थित मेन हाईवे और सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं, जिससे यह पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। लगातार चोरी व लूटपाट की अन्य वारदातें सामने आ रही हैं। यह एक बेहद संवेदनशील एरिया है, जहाँ से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन लाइटें बंद होने के कारण लोगों में भारी दहशत का माहौल है। निवासियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि सुरक्षा के मद्देनजर यहां की लाइटें तुरंत चालू की जाएं और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके। -संतोष बिलानी, इंदिरा कॉलोनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *