जिगरी दोस्त बेटी संग ऐसा करेगा, सोचा नहीं था:रेप पीड़िता के पिता बोले- घर आता था आरोपी; बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया

गुजरात के भरूच के झगडिया औद्योगिक क्षेत्र में पलामू की 10 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने उसके परिवार को तोड़ कर रख दिया है। बच्ची की देख-रेख के लिए मां और तीन भाई-बहन हॉस्पिटल में ही है। बच्ची के पिता हैरान-परेशान होकर उस दिन को कोस रहे हैं, जब उनकी आरोपी विजय पासवान से दोस्ती हुई थी। बच्ची के पिता कहते हैं-’15 साल से दोस्ती थी। पता नहीं था कि जिगरी दोस्त मेरी ही बेटी के साथ ऐसा कर देगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया। इससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं।’ आरोपी पीड़ित लड़की के घर के बगल में ही रहता है और उसके पिता के साथ उसी कारखाने में काम भी करता है। पुलिस ने आरोपी विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जो डालटनगंज के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार का रहने वाला है। पीड़िता का परिवार भी पलामू का रहने वाला है। विजय ने पहले उसे पत्थर मारा, फिर गलत काम किया बच्ची को बड़ोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया- बच्ची के पेट व मुंह पर गंभीर जख्म है। स्थिति नाजुक है। पीड़ित बच्ची बार-बार कह रही है कि पड़ोस में रहने वाले विजय ने पहले उसे पत्थर मारा, चाकू मारा, फिर गलत काम किया। पीड़िता के माता-पिता भी मजदूर हैं। विजय का अपने भाई के ससुराल में आना-जाना होता था पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ गंदा काम करने वाले विजय पासवान के साथ उनकी जान पहचान 15 वर्षों से है। पीड़िता के गांव की एक लड़की की शादी विजय पासवान के मंझले भाई से हुई है। विजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। इस शादी के बाद विजय का अपने भाई के ससुराल में आना-जाना होता था। इसी दौरान पीड़िता के पिता से विजय पासवान का संपर्क हुआ। समय बितता गया और दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई। विजय और पीड़िता के पिता मजदूर हैं। मजदूरी के सिलसिले में भी एक दूसरे के साथ ही दूसरे राज्यों में जाते थे। काम खोजने में एक दूसरे की मदद भी करते थे। पलामू में कच्चा घर गिरा तो बच्चों को भरूच ले गए पीड़िता के पिता कहते हैं कि विजय दोस्त था, वह ऐसा कर जाएगा सोचा नहीं था। पीड़िता के गांव का कच्चा मकान गिर चुका है। रहने के लिए घर नहीं रहने के बाद ही छह माह पहले पिता चार बच्चे और पत्नी को लेकर गुजरात आ गए थे। अब गांव पर पीड़िता के परिवार को कोई सदस्य नहीं है। पीड़िता के पिता ने बताया कि बड़ी बेटी 10 साल की है, उसी के साथ दरिंदगी हुई है। उसका इलाज बड़ोदरा के हॉस्पिटल में चल रहा है। पत्नी और बाकी के तीन बच्चे भी हॉस्पिटल में ही हैं। झाड़ी में मिली थी बेटी नाबालिग पीड़िता के पिता ने बताया- विजय और मैं गुजरात में साथ में सरिया सेटिंग का काम करते हैं। बच्चों के गुजरात आ जाने के बाद पत्नी भी मजदूरी करने लगी थी। घर पर बेटी अकेले थी। सोमवार देर शाम (16 दिसंबर) जब पत्नी लौटी तो बेटी को घर में नहीं पाया। खोजने पर झाड़ी में बेटी मिली। उसने बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विजय ने एक महीने पहले भी बच्ची के साथ रेप किया था। आरोपी के दो बच्चे और पत्नी पलामू में रहते हैं 30 वर्षीय आरोपी विजय विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ललकीमाटी टोला का रहने वाला है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसकी मां जीतू देवी वार्ड नंबर 7 की सदस्य है। वह 14 साल से भरूच में मजदूरी करता है। पत्नी और दो बच्चे पलामू में रहते हैं। उसकी मां ने कहा- मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। वो तो काफी पहले से वहां काम कर रहा है। पीड़िता को झारखंड सरकार ने दिए 4.50 लाख रुपए इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, एडीजी सुमन गुप्ता और समाज कल्याण निदेशक किरण पासी को चार्टड विमान से भरूच भेजा। तीनों ने पीड़ित बच्ची और परिवार से मुलाकात की। मंत्री सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई। उनसे गुजरात में काम कर रहे झारखंड के श्रमिकों और उनके परिवारों की सुरक्षा की मांग की गई है। उन्होंने कहा- दौरे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बच्ची को सही और पर्याप्त इलाज मिल सके। गुजरात सरकार से हमने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले को फर्स्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। झारखंड सरकार एयर एबुलेंस उपलब्ध कराएगी मंत्री ने कहा- सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाए, ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। मंत्री ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए का चेक और 50 हजार रुपए नकद भी दिए। वहां के डॉक्टरों से अनुरोध किया गया है कि अगर बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में ले जाना हो, तो इसकी सूचना दें। झारखंड सरकार एयर एबुलेंस उपलब्ध कराएगी और इलाज भी कराएगी। बच्ची की हालत नाजुक है। ये भी पढ़िए भरूच में 10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी:रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, डॉक्टर बोली-ऐसा केस जीवन में नहीं देखा झारखंड के एक व्यक्ति ने गुजरात के भरूच के झगडिया औद्योगिक क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी की। आरोपी पीड़ित लड़की की घर के बगल में ही रहता है और उसके पिता के साथ उसी कारखाने में काम भी करता है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है, जो डालटनगंज के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार का रहने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *