जिन सड़कों से नक्सलियों पर अंकुश लगेगा, उनके लिए बजट नहीं

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा सरकार एक तरफ नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और इसमें सफलता भी मिल रही है, पर जिन गांवों में सफलता मिली है उन गांवों तक सड़क और पुलिया नहीं बनने से बारिश के 4 महीने ये गांव ब्लॉक और जिला मुख्यालय से कटे रहेंगे जिसका पूरा फायदा नक्सली उठा सकते हैं। जिले में महत्वपूर्ण सड़क के लिए बजट नहीं मिल पाने से सड़क नहीं बन पाई है, ऐसे ही पुलियों के लिए बजट नहीं मिल पाने से नालों में पुलिया नहीं बनी है जिससे दर्जन भर से ज्यादा गांव बारिश में कट जाएंगे। पिछले 2 साल से बर्रेम के मलगेर नाले में पुल बनाने का आश्वासन दिया जा रहा है पर यहां अभी तक इसकी नींव तक नहीं रखी गई है। नक्सलियों की मलांगिर एरिया का है यह क्षेत्र नाले में पुलिया और दूसरे रास्ते में सड़क अधूरी होने से बारिश में रेवाली और बुरगुम गांव कट जाएंगे इन गांवों तक आवागमन बंद हो जाएगा। इसी तरह निलावाया के गोला नाला में पुलिया और सड़क अधूरी होने से ये गांव भी बारिश में कट जाएगा, यह गांव अति नक्सल प्रभवित क्षेत्र है जहां नक्सली पूर्व में बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, इसी तरह कटेकल्याण ब्लाक में भी कई सड़कों का काम अधूरा है, जिसकी वजह से बारिश में कई गांव टापू बन जाएंगे। पीएमजीएसवाई के दर्जनों सड़क अधूरी हैं, पर विभाग 1 सड़क गुड़से कलारपारा से कोरीपारा को अधूरी बता रहा है, यह सड़क मात्र 2 किलोमीटर की है, जबकि हकीकत यह है कि गांवों को जोड़ने वाली तुमकपाल से गादम 10 किलोमीटर सड़क अधूरी है। चिकपाल से मारजुम, गाटम से बड़े लखापाल, पोटाली से बुरगुम, अरनपुर से निलावाया जैसी दर्जनों सड़क अधूरी है। कटेकल्याण ब्लाक मुख्यालय से टेटम, तेलम, एटेपाल, जियाकोडता, बड़ेगुडरा, मोखपाल, महराकरका, छोटेगुडर, भुसरास को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के लिए विभाग को बजट नहीं मिल रहा है, ये साल 2005 से 2020 तक नक्सलियों के कब्जे में थी, जिसे जवानों ने मुक्त करवाया था। नक्सलियों ने सड़क को काट पुलियों को तोड़ दिया था, फोर्स के द्वारा केवल गड्ढों को भर दिया हैा। भुगतान में देरी की वजह से अधूरी रह गई सड़कें जिले में इस बार ठेकेदारों को सड़क निर्माण के ऐन वक्त पर पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के सर्वर में प्रॉब्लम की वजह से महीनों भुगतान नहीं मिल पाया जिसकी वजह से महत्वपूर्ण सड़कों का काम पूरा नहीं हो पाया और अब बारिश में इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। कुछ सड़कों का काम बारिश से पहले पूरा होगा: ईई पीएमजीएसवाई वैभव देवांगन ने कहा कुछ सड़कों का काम बारिश से पहले पूर्ण हो जाएगा, जहां ज्यादा काम बचा है वही पूर्ण नहीं होगा।काम सभी सड़कों पर हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *