जिम्मेदार ने बताया गलत:अंबेडकर में फर्जी नियुक्ति पत्र वायरल

राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल में 10 लोगों की फर्जी नियुक्ति का पत्र वायरल हो रहा है। ये स्टाफ नर्स व एएनएम के 10 पदों के लिए जारी किया गया है। अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के नाम से जारी इस पत्र में अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर और सील भी है। अस्पताल प्रबंधन भी पत्र जारी होने से हैरान हैं। अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे फर्जी पत्रों से सतर्क रहने की अपील की है। ये फर्जी नियुक्ति आदेश अस्पताल परिसर में संचालित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में स्टाफ नर्स और एएनएम के पदों पर भर्ती को लेकर है। फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि इस तरह की कोई भी वैकेंसी निकाली ही नहीं गई है। जानकारों का कहना है कि ये ठगी का प्रकरण हो सकता है। ठगों ने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए फिर इस तरह का फर्जी आदेश वायरल कर दिया ताकि लोग अस्पताल पहुंचे। प्रबंधन ने साइबर सेल को इसकी सूचना दी है। ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
सूची में 10 लोगों के नाम
फर्जी वायरल सूची में स्टाफ नर्स व एएनएम के 10 उम्मीदवारों के नाम है। इसमें हेमा दास बैरागी, कृतिका चौहान, सूर्य प्रकाश साहू, युधेश्वर प्रसाद, आकांक्षा शांडिल्य, सुफिया रानी सिंह, कविता आडिल, शशिकला निराला, गायत्री देवी व वैशाली कुम्बालकर के नाम हैं। इन्हें 30 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि यदि उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला हो तो वे कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *