जियामऊ की शत्रु संपत्ति पर अंसारी परिवार का दावा:लखनऊ हाईकोर्ट में समय की कमी से सुनवाई अधूरी, 29 जनवरी को अगली सुनवाई

लखनऊ हाईकोर्ट में जियामऊ की शत्रु संपत्ति को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। यह मामला गाटा संख्या 93 की जमीन से जुड़ा है, जिस पर अंसारी परिवार ने अपना दावा किया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में समय की कमी के कारण मामले की पूरी सुनवाई नहीं हो सकी। अब्बास अंसारी, आसमा हुसैन, फराज हुसैन और नदीम उर रहमान ने अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं। इन याचिकाओं में एसडीएम सदर के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उक्त जमीन को शत्रु घोषित किया गया था। दूसरी तरफ, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि विवादित संपत्ति पर पहले से मौजूद निर्माण को पहले ही ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही एलडीए ने वहां नया निर्माण भी करवा दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *