भास्कर न्यूज | लातेहार जिला मुख्यालय निवासी वरीय अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन के सचिव वृंद कुमार का शनिवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि हमने अपने उस साथी को खो दिया, जिनके साथ वर्षों से मिलकर काम किया था। उन्होंने बताया कि वृंद कुमार होनहार और संघर्षशील व्यक्ति थे। वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि वरीय अधिवक्ता वृंद कुमार छात्र जीवन से नेतृत्व क्षमता के धनी थे। अपने अध्ययन काल में रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्होंने हमेशा अधिवक्ताओं की समस्या पर खड़ा रहते थे। इधर, निधन की सूचना मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने न्यायिक अधिकारियों के साथ दिवंगत अधिवक्ता के घर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके निधन पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता अरुण कुमार द्विवेदी, पंकज कुमार, वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, संजय कुमार गुप्ता, चंदन सिंह, सफदर अली, अब्दुल सलाम, वृद बिहारी प्रसाद यादव, रमन कुमार महतो, विवेक गुप्ता आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।