राजनांदगांव | जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने मेन गेट पर पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने की जरूरत है। होली पर्व के दौरान दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी केस आते है। इसमें कई तरह के हादसे और सड़क हादसों में घायल मरीजों को एंबुलेंस से यहां लाया जाता है। अस्पताल के सामने बेतरतीब पार्किंग से मरीजों को अस्पताल तक लाने भीतर पहुंचाने में विलंब होता है ऐसे में यहां पार्किंग को दुरूस्त रखने की जरूरत है। -नवीन साहू, राजनांदगांव


