जिला अस्पताल की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज| गंडई पंडरिया गंडई में जिला अस्पताल की मांग का मामला गरमाने लगा है। कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल की मांग पर जिद लगाए बैठे हैं। कांग्रेसियों को आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई के अध्यक्ष भिगेश यादव के नेतृत्व मेन चौक गंडई में सांसद संतोष पाण्डेय को काली पट्टी दिखाकर विरोध जताया। कांग्रेसी, नगरवासी और ग्रामवासी एकजुट होकर नारेबाजी करते दिखे। यहां पर कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने गंडई में जिला चिकित्सालय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। सांसद पांडेय मंगलवार को गंडई प्रवास पर थे। सांसद के नगर के विश्राम गृह में होने की जानकारी लगते ही गंडई कांग्रेसियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर उनका विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि गंडई को जिला चिकित्सालय नहीं दे सकते तो जिले से गंडई का नाम हटा देने की मांग रखी। ज्ञात हो कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में खैरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाया गया है। जिला बनने के बाद से लेकर अब तक गंडई में एक भी जिला कार्यालय नहीं खोला गया है, जिससे नगरवासियों में वर्तमान में डबल इंजन की भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा है। गंडई कांग्रेसियों ने सांसद पाण्डेय और बीजेपी को गंडई वासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सांसद को काली पट्टी दिखाकर किया विरोध कांग्रेसियों ने विरोध के दौरान जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान कांग्रेसियों में सांसद से गंडई में जिला अस्पताल देना होगा, जैसे नारो के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रणजीत चंदेल, शिलेंद्र जायसवाल, लियाकत अली, रुक्मणी देवांगन, मंजू नेताम, अमित टंडन, दिलीप ओगरे, हेमलता ठाकुर, क्रांति ताम्रकार, मन्नू चंदेल, आशीष देवांगन, नवीन चौबे, महेश छेदैया, चुरावन छेदैया, शीतलाल निर्मलकर, उषा महेश रात्रे, वेदांत यदु आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *