राजनांदगांव | जिला अस्पताल के गार्डन को संवारने और सुंदर बनाने की जरूरत है। सालों पहले यहां फेंसिंग कर यहां पौधरोपण किया गया था। लेकिन समय के साथ फेसिंग तो सही है लेकिन मेंटनेंस नहीं होने के कारण पौधे खराब हो गए। यहां दोबारा पौध रोपण और घास रोपने की जरूरत है। अस्पताल के मेन गेट के सामने इस गार्डन को संवारने से अस्पताल परिसर की सुंदरता बनी रहेगी। -विजय वर्मा, राजनांदगांव


