जिला अस्पताल में इमरजेंसी से मोर्चरी मार्ग अंधेरे में, मरीज हो रह​े परेशान

डूंगरपुर | जिला अस्पताल परिसर में इमरजेंसी वार्ड से मोर्चरी तक जाने वाले मार्ग पर लगे बिजली के पोलों की लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। शाम होते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय मृतकों के शवों को मोर्चरी तक ले जाते वक्त रोशनी नहीं होने से दिक्कतें बढ़ जाती हैं। अंधेरे के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने लाइटें जल्द चालू कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *