बारां| संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर रजक समाज द्वारा अस्पताल रोड स्थित मंदिर श्री राम जानकी पर पहुंचकर संत गाडगे महाराज को पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीज को दूध एवं बिस्कुट का वितरण किया। इस दौरान मांगीलाल सिगोरिया अध्यक्ष नगर पंचायत बारां, ओम प्रकाश दतेरिया कोषाध्यक्ष चोरासी पंचायत बारां, राजेंद्र करवा पूर्व अध्यक्ष चौरासी पंचायत, रमेश पंकज प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान धोबी महासभा संस्थान, गिरधारी लाल मौर्य अध्यक्ष कर्मचारी परिषद, चंद्रमोहन वर्मा कोयला संरक्षक, सुरेश पंकज सीसवाली उपाध्यक्ष, गणेश पंकज कोयला कोषाध्यक्ष, हेमराज पंकज खेराली उपसंरक्षक नगर पंचायत बारां, रामदयाल परोही बद्रीलाल, लोकेश पंकज, महेश पंकज मंडोला, कालूलाल पंकज, हेमराज महावर, टीकमचंद, कृष्णचंद सहित नगर पंचायत बारां, कर्मचारी परिषद, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


