जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए:सवाईमाधोपुर के आंगनबाड़ी व आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश

सवाई माधोपुर में सर्दी का सितम जारी है। तेज सर्दी के कारण पूरे जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों व नर्सरी से क्लास 8th के बच्चों के स्कूलों की 7 से 10 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी गई है। इसके लिए जिला कलेक्टर कानाराम ने आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ने जारी किए आदेश जिला कलेक्टर काना राम के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में कक्षा से 1 से 8 तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों पर लागू रहेगा।इसी तरह जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेयकर्मी एवं विद्यालयों का समस्त स्टाफ विभागीय निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। आदेशानुसार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने की अपील जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाएं और बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *