जिला कलेक्टर ने 10वीं-12वीं एग्जाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा:बोले – एग्जाम के लिए शांतिपूर्ण माहौल का होना है जरूरी, नकल पर होगी कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ में सोमवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले परीक्षा कक्षों का दौरा किया और वहां बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और शांति का माहौल देखा। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि सभी स्टूडेंट्स शांतिपूर्वक अपनी परीक्षा दे सकें और किसी तरह की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद टीचर्स और परीक्षा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनसे परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पूरी सख्ती से पालन होना चाहिए। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा पर जोर जिला कलक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें सुरक्षित, अनुशासित और तनावमुक्त माहौल दिया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के वितरण की प्रक्रिया, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और गोपनीयता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि प्रश्नपत्र समय पर और सही तरीके से कक्षों तक पहुंचाए जा रहे हैं या नहीं। उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने और परीक्षा खत्म होने के बाद उन्हें सही ढंग से सील करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उनका उद्देश्य यही था कि हर स्टूडेंट्स अपनी मेहनत के दम पर परीक्षा दे और परिणाम पूरी तरह निष्पक्ष हों। सभी व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। स्टूडेंट्स के बैठने की व्यवस्था ठीक थी और क्लास रूम्स में पर्याप्त रोशनी व शांति का माहौल था। ड्यूटी पर लगे शिक्षक और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और कहा कि इसी तरह पूरे जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर सावधानी और सतर्कता के साथ परीक्षा कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए, ताकि किसी भी तरह की समस्या को तुरंत दूर किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *