पाली में गुरुवार को सरदारसमंद बांध कमांड क्षेत्र के अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे जिला कलेक्टर एलएन मंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गलती जानकारी देकर उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने बताया कि गत दिनों उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई थी कि ओरण एवं नाडा वाली जमीन पर उनकी और से नियम विरूद्ध सिंचाई की जा रही है। इस शिकायत के बाद तहसीलदार ने उन्हें नोटिस दिया। मामले में फिर से जांच करवाई गई तो सामने आ गया कि उनकी ओर से ऐसा कोई भी गलत कार्य नहीं किया गया। उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्सईएन सहित उनके खिलाफ झूठी शिकायत करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


