जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका:बाबा साहेब हो लेकर की गई टिप्पणी का किया विरोध, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी, झालावाड़ की ओर से शुक्रवार शाम को मूर्ति चौराहा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की अगुआई में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने के विरोध में देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर हमारे लिये आदर्श है, जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण कर हर वर्ग के व्यक्ति को लोकतंत्र का लाभ दिया। भारत के गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की हम निन्दा करते है तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठा केस दर्ज करवाने का झालावाड़ कांग्रेस विरोध करती है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और इस कार्य को गलत बताया। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश कमेटी के सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी, अम्बेश मीणा, इम्तियाज हुसैन ताई, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, महिला सेवादल अध्यक्ष सलमा बानो, कांग्रेस नेता विनय जैन, ओम पाठक, रईस पठान, फिरोज खान, अब्दुल नफीस शेख, पार्षद फारूख अहमद, अंजना बैरवा, राजेन्द्र सेन, नन्दसिंह राठौर, नफीस खान, कैलाश यादव, भगवती प्रकाश, रहमान खान, अब्दुल सलाम, दीपक मीणा, मोहम्मद जमील, पूर्व पार्षद संजिदा बेगम, कृष्णा राठौर, जग्गू कार पेन्टर, इंसाफ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया तथा गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *