भास्कर न्यूज | थान खम्हरिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें थान खम्हरिया के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पिछले करीब 40 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे हैं। नई जिला कार्यकारिणी में थान खम्हरिया संगठन ब्लॉक से सुरेश दुबे और पार्वती पटेल को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गोरेलाल चंद्राकर और राजेंद्र दुबे को महामंत्री तथा सोनिया जोशी को जिला सचिव बनाया गया है। उपाध्याय ने कहा कि जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता हैं और कार्यकारिणी गठन में पारदर्शिता बरती गई है। संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर मिला है और नई कार्यकारिणी से जिले में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। सक्रियता भी बढ़ेगी।


