जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त हुए मनमीत

महासमुंद| भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मनमीत सिंह छाबड़ा (रिक्की) की सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें महासमुंद जिला कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। छाबड़ा लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। छाबड़ा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। संगठन को मजबूत करना और जनसेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *