जिला के औद्योगिक क्षेत्र के स्थापित नपा के मतदाता सूची का हो भौतिक सत्यापन- मनोज मिश्र
अनूपपुर। अनूपपुर जिला में कुल 10 स्थानीय शहरी निकाय है जैसे नगर पालिका कोतमा, नगर पालिका अनूपपुर, नगर पालिका बिजुरी, नगर पालिका पसान, नगर पालिका जैतहरी, नगर परिषद अमरकंटक, राजनगर, नगर परिषद डोला, नगर परिषद बनगवां (नगर परिषद डूमरकछार, नगर परिषद बरगवां यह कि इनमें से नगर पालिका कोतमा के 2 वार्ड नगर पालिका बिजुरी के अधिकांश हिस्सा, नगर पालिका पसान के 16 वार्ड, नगर पालिका डोला के अधिकांश हिस्सा, नगर पालिका बनगवां (राजनगर) का अधिकांश हिस्सा एस.ई.सी.एल. जमुना कोतमा एवं हसदेव क्षेत्र के रिहायसी इलाकों तथा एस.ई.सी.एल. कर्मचारियों के निवास के लिये निर्मित कालोनियों में समाहित है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद बरगवा में एस.ई.सी.एल. ओ.पी.एम. अमलाई तथा सोडा फैक्ट्री के आवासों में मतदाता निवास करते है। एस.ई.सी.एल. ओ.पी.एम. तथा सोडा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों का समय-समय पर स्थानान्तरण होता है वे सेवानिवृत्त होते है तथा इसके उपरान्त इनमें से अधिकांश अन्यत्र अपने स्थायी पते पर निवास करने लगते है. किन्तु इन सभी कर्मचारियों का मतदाता के रूप में नाम पूर्व की तरह लगातार मतदाता सूची इन्ही क्षेत्रों में दर्ज रहता है जो मतदान के दौरान सभी निर्वाचनों में निर्णय को प्रभावित करते है. क्योंकि कुछ कुछ दल अपने स्वंय के तथा आर्थिक प्रभाव से प्रभावित कर उन्हें उनके मूल स्थायी पते से लाकर व अपने पक्ष में वोट डलवाकर न सिर्फ प्रत्येक निर्वाचन में निर्णय को दुष्प्रभावित करते है। इससे प्रजातंत्र के मूल उद्देश्य की उपेक्षा तो होती ही है साथ ही इन सभी नगरीय निकाय के मूल स्थानी मतदाताओं के हित के साथ कुठाराघात होता है। इस प्रकार से प्रजातंत्र में सेंध लगाने की प्रक्रिया लगभग सभी निर्वाचन प्रक्रिया के दरम्यान देखा जा यह कि यदि इन समस्त क्षेत्रों में वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर डोर टू डोर जाकर भौतिक सत्यापन कराते हुये मतदाता सूची में सुधार किया जायेगा तो अवश्य ही यह कार्यवाही प्रजातंत्र के लिये अमृत तुल्य होगा। जिले के कांग्रेस के संगठन के मंत्री मनोज मिश्र ने अनूपपुर जिले के सभी नगरीय निकायों के मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कराते हुये तदनुसार उसमें सुधार कराये जाने की मांग की है।


