भास्कर न्यूज | बेमेतरा कार्यालय कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड-बेमेतरा द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई है। जारी पत्र के अनुसार मिशन की गठित समिति की बैठक 26 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टरेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता अभियान, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा विभागीय समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत; कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) व अन्य अफसरों को बैठक में मौजूद रहने कहा है।


