जिला जेल बैकुंठपुर में बंदियों की स्थिति का जायजा:प्रधान न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने की सुविधाओं की समीक्षा, बंदियों से की बातचीत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला जेल बैकुंठपुर का निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. रिजवान खान, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने निरीक्षण दल का नेतृत्व किया। अधिकारियों ने जेल में बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों के विधिक अधिकारों और समय पर मिलने वाले कानूनी सहायता की जांच की। जेल परिसर के बुनियादी ढांचे, बैरकों और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं प्रधान जिला न्यायाधीश और कलेक्टर ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की क्वालिटी भी चेक की। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। जेल में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी दीक्षित और डी.एल.एस.ए. सचिव अमृता दिनेश मिश्रा भी मौजूद थीं। विजिटर बोर्ड के अन्य सदस्यों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता और विजिटिंग लॉयर अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *