जिला निजी स्कूल्स वेलफेयर सोसायटी के चुनाव संपन्न:उदयभान निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, बैठक में वार्षिक कलेंडर किया घोषित

झालावाड़ के एक निजी रिसोर्ट में जिला निजी स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से उदयभान सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। वह पहले से भी इस पद का कार्यभार संभाल रहे थे। बैठक में पूर्व में अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे उदयभान सिंह ने अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। उदयभान के नेतृत्व और शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने फिर से उदयभान सिंह पर विश्वास जताते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया। बैठक में बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रिंसिपलों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। बैठक में अकलेरा ब्लॉक के अध्यक्ष रामनिवास मीना ने अपने संबोधन में उदयभान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा- उदयभान सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा नए मानदंड स्थापित किए हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता न केवल संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि निजी स्कूलों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान भी करेगी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उदयभान ने उनके ऊपर विश्वास व्यक्त करने की लिए सभी का आभार व्यक्त किया। संगठन सदस्यों को दिया धन्यवाद
उन्होंने कहा- मैं संगठन के सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मेरा उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाना, निजी स्कूलों के हितों की रक्षा करना और स्टूडेंट्स के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी वादा किया कि संगठन निजी स्कूलों के सामने आने वाली समस्याओं जैसे कि मान्यता, फीस नियमन और शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर सक्रियता से काम करेगा। उदयभान ने कहा कि संगठन का सरकार और प्रशासन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियां निजी स्कूलों के हितों के अनुकूल बनाई जा सके। जनवरी महीने में पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसने स्टूडेंट्स की शिक्षा के लिए समर्पित व्यक्तित्व जोड़े जाएंगे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने उदयभान के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। कई सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताई। संजय शर्मा ने कहा- उदयभान के नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके पास शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने की स्पष्ट दृष्टि और संकल्प है। इस मौके पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया और संगठन के कार्य क्षेत्र को जिला स्तर से बढ़ाकर राज्य स्तर तक किए जाने पर भी सहमति जताई। जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें महासचिव पर संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मदनलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप गुप्ता के साथ जिला संयोजक पूनमचंद गुप्ता को चुना गया। कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए सुनेल से नरेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष, सचिव रामेश्वर गोस्वामी, अकलेरा में रामस्वरूप शर्मा उपाध्यक्ष, सचिव जगदीश लोधा, खानपुर से उपाध्यक्ष हेमंत यदुवंशी, सचिव रामस्वरूप सुमन, मनोहरथाना से सुरेश शर्मा उपाध्यक्ष, सचिव राजेन्द्र मस्ताना, भवानीमंडी से उपाध्यक्ष अरविंद पाटीदार, सचिव महेश शर्मा, झालरापाटन से हेमंत शर्मा उपाध्यक्ष, सचिव अनंत शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी ने मिलकर संगठन को एक मजबूत और प्रभावी संगठन बनाने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में वार्षिक कलेंडर किया घोषित
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन का वार्षिक कलेंडर घोषित किया। जिसमें शिक्षक प्रशिक्षण एवं शिक्षक सम्मान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और जिले के प्रत्येक ब्लॉक में वर्ष पर्यन्त सरकार के दिशा निर्देशों में कार्यक्रम अयोजित होंगे और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए कार्य करने का निश्चय किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *