जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन 24 को

सुकमा | जिला पंचायत सुकमा का प्रथम सम्मिलन 24 मार्च को सुबह 11 बजे से सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 24 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 01 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न होगी। इस बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना अनुमोदन, शिक्षक संवर्ग अनुकंपा नियुक्ति के पात्र आवेदकों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही, अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *