भास्कर न्यूज | गोधना रंग पंचमी के अवसर पर आदर्श ग्राम गोधना में क्षेत्र से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ग्राम तुस्मा निवासी नेहा रामचरण साहू ने गोधना के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम सरपंच अजय साहू को विजय माला पहनाकर स्वागत किया। अजय साहू द्वारा श्रीफल देकर नेहा साहू का स्वागत किया गया। इसके बाद गांव के लोगों से आशीर्वाद लेते हुए गांव के मंदिरों में श्रीफल तोड़कर बांटा गया। वहीं ग्रामीणों ने भी सरपंच और जिला पंचायत सदस्य को आशीर्वाद दिया। यह मौके पर कीर्तन मंडली ने राम नाम का भजन किया।


