एमपी बीजेपी में इन दिनों ताबड़तोड़ नियुक्तियों का दौर चल रहा है। बची हुई जिला कार्यकारिणी की घोषणाएं हो रहीं हैं। निगम-मंडलों, बोर्ड और आयोगों के लिए लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच बीजेपी के जिला प्रभारियों की सूची घोषित होने के बाद से उठी अफवाहों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विराम लगा दिया है। दरअसल, तीन दिन पहले बीजेपी ने 62 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी घोषित किए थे। इनमें विधायक, पूर्व विधायक से लेकर पार्टी के कई सीनियर नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया था। इस लिस्ट के घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें की जा रहीं थी कि जिला प्रभारी बनाए गए नेता निगम- मंडल की रेस से बाहर हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बोले- परफॉरमेंस से प्रोग्रेस होगी
मंगलवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बीजेपी के संभाग और जिला प्रभारियों की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा- आप लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई है। उसके बाद आप ये न मानें कि आप आगे कहीं किसी पद के लिए दावेदार नहीं हैं। आपको जो दायित्व दिया गया है, उसके अंतर्गत जो काम दिए जाएं, उन्हें पूरा कीजिए। ये तय है कि परफॉरमेंस दिखाएंगे तो प्रोग्रेस होगी। जिलों में बनेंगे कोर ग्रुप
बीजेपी अब हर जिले में कोर ग्रुप का गठन करेगी। इसमें सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी के साथ मौजूदा जिला अध्यक्ष और निवर्तमान जिलाध्यक्ष के साथ चुनिंदा दस नेता शामिल होंगे। जिला प्रभारी की भूमिका जिले के निर्णयों में अहम होगी। नियुक्तियों के लिए नाम छांटेंगे
नगरीय निकायों में नियुक्त होने वाले एल्डरमैन से लेकर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक होने वाली नियुक्तियों के लिए जिला प्रभारी अपने जिले के नेताओं के साथ उन कार्यकर्ताओं के नामों की लिस्ट तैयार करके प्रदेश कार्यालय भेजेंगे जो संगठन में अच्छा काम कर रहे हैं। जिन्हें पद और संगठन में जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। ये नेता बनाए गए हैं बीजेपी के जिला प्रभारी चंबल संभाग मुरैना – राजू वाथम (पूर्व जिलाध्यक्ष)
भिंड – हमीर सिंह पटेल
दतिया – गजेन्द्र सिकरवार ग्वालियर संभाग ग्वालियर नगर – गोपाल शर्मा
ग्वालियर ग्रामीण – गोपाल आचार्य
श्योपुर – कमल माखीजानी (पूर्व जिलाध्यक्ष)
शिवपुरी – डॉ. नंदकिशोर नापित (पूर्व जिलाध्यक्ष)
गुना – राजेन्द्र राजपूत (प्रदेश मंत्री)
अशोकनगर – शैलेन्द्र जैन (विधायक) सागर संभाग सागर – लोकेन्द्र पाराशर (प्रदेश मंत्री)
सागर ग्रामीण – सदानंद गौतम (पूर्व जिला अध्यक्ष)
टीकमगढ़ – पुष्पेन्द्र नाथ पाठक (पूर्व विधायक)
निवाड़ी – दीपक सिंह भदौरिया
छतरपुर – नीरज मनोहरिया
दमोह – अर्चना सिंह (प्रदेश मंत्री)
पन्ना – जाहर सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष) रीवा संभाग रीवा – रविन्द्र चौहान
मऊगंज – शशांक श्रीवास्तव
सतना – जी.एस. ठाकुर
मैहर – नंदिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष)
सीधी – नरेन्द्र त्रिपाठी
सिंगरौली – विनोद यादव शहडोल संभाग शहडोल – अभिलाष पांडेय (विधायक)
अनूपपुर – संजय साहू
उमरिया – राजेन्द्र पाण्डेय (विधायक) जबलपुर संभाग जबलपुर नगर – आलोक संजर (पूर्व सांसद)
जबलपुर ग्रामीण – मनीषा सिंह (विधायक व प्रदेश मंत्री भाजपा)
कटनी – सुजीत जैन
डिंडौरी – कमल प्रताप सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष)
मंडला – रमेश भटेरे (पूर्व विधायक)
नरसिंहपुर – शरद जैन (पूर्व विधायक) विंध्य संभाग बालाघाट – अभिलाष मिश्रा
सिवनी – अशोक रोहाणी (विधायक)
छिंदवाड़ा – आदित्य शुक्ला (बब्बल)
पांढुर्णा – दीपांकर बैनर्जी नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम – अलकेश आर्य (पूर्व विधायक)
हरदा – डॉ. प्रभुराम चौधरी (विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष)
बैतूल – सुदर्शन गुप्ता (पूर्व विधायक) भोपाल संभाग भोपाल नगर – जसवंत सिंह हाड़ा (पूर्व विधायक)
भोपाल ग्रामीण – प्रदीप लारिया (विधायक)
रायसेन – राजो मालवीय
विदिशा – सीताराम यादव
सीहोर – विकास वीरानी (पूर्व जिला अध्यक्ष)
राजगढ़ – ध्रुवनारायण सिंह (पूर्व विधायक) इंदौर संभाग इंदौर नगर – राजेश सोलंकी
इंदौर ग्रामीण – शैलेन्द्र डागा
धार – सुभाष कोठारी
धार ग्रामीण – राधेश्याम यादव
आलीराजपुर – दिलीप पटोदिया
झाबुआ – राजेन्द्र राठौर निमाड़ संभाग खंडवा – अम्बाराम कराड़ा
बुरहानपुर – क्षितिज भट्ट
खरगोन – संगीता सोनी
बड़वानी – बाबूलाल यादव उज्जैन संभाग उज्जैन नगर – बजरंग पुरोहित
उज्जैन ग्रामीण – बबीता परमार
शाजापुर – प्रभुलाल जाटव
आगर – जयदीप पटेल
देवास – धनंजय शर्मा मंदसौर संभाग रतलाम – विवेक जोशी
मंदसौर – दिलीप सकलेचा
नीमच – सुभाष पटेल (पूर्व सांसद) 19 फरवरी को ट्रेनिंग, तीन साल का रोडमैप बनेगा भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ की शुरुआत की है। यह प्रशिक्षण अभियान मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संचालित किया जाएगा। इसमें शहरी–ग्रामीण निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, मनोनीत सदस्यों और संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण टोली का गठन किया है। यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण बीजेपी के अनुसार, बूथ और शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तय किए गए हैं, ताकि संगठन के हर स्तर तक प्रशिक्षण पहुंच सके। 19 फरवरी को प्रदेश कार्यशाला प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल रहेंगे। हर जिले से चार सदस्यीय प्रशिक्षण टोली प्रदेश कार्यशाला में हर जिले से चार सदस्यीय प्रशिक्षण टोली को अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इस टोली में 1 संयोजक, 3 सह संयोजक, होंगे, जिनमें 1 जिला महामंत्री और 1 महिला कार्यकर्ता का होना अनिवार्य रखा गया है। संभाग स्तर पर भी प्रशिक्षण प्रभारी तय प्रशिक्षण महाभियान के प्रभावी संचालन के लिए पार्टी ने सभी संभागों में प्रशिक्षण प्रभारी भी नियुक्त किए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की निगरानी करेंगे।


