गिरिडीह | नगर निगम गिरिडीह के चुनावी मैदान में कुल 16 मेयर प्रत्याशी डटे हुए हैं। सभी प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। इस बीच झामुमो के िजला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कुछ प्रत्याशियों की दावेदारी को अवैध करार िदया है। कहा है िक 16 में से 4 प्रत्याशी बाहरी हैं, जो मूल रूप से िबहार के रहने वाले हैं, लेकिन फर्जी जाति व आवासीय बनाकर झारखंड राज्य के आरक्षण का लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रत्याशियों के पक्ष में िगरिडीह की जनता से एक भी वोट नहीं करने की अपील कर रहे हैं, क्योंिक ऐसे लोगों के पक्ष में यदि एक भी वोट जाता है तो वह बर्बाद ही होगा। गत नगर निगम में जिन प्रत्याशियों का नमांकण पर्चा इसी त्रुटियों के कारण चुनाव आयोग की ओर से रद्द िकया गया था, लेकिन वैसे लोग फिर से चुनावी मैदान में हैं। एक मेयर प्रत्याशी के आवासीय प्रमाण पत्र का मामला उच्च न्यायलय तक पहुंचा।


