जिला प्रशासकीय परिसर में महिलाओं के लिए वॉशरूम खुले, टेंडर लगने तक पुराने भी चालू

भास्कर न्यूज | जालंधर जिला प्रशासकीय परिसर में ग्राउंड फ्लोर पर बने लेडीज वॉशरूम को इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया है। पिछले कई दिनों से वॉशरूम बंद होने के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महिलाओं के वॉशरूम को रेनोवेट करते हुए उस पर कर्मचारियों ने ताला लगा दिया था, जबकि पुराना वॉशरूम पक्के तौर पर बंद कर दिया गया था। इस कारण महिलाओं को वॉशरूम के लिए पहली मंजिल पर जाना पड़ता था। इस संबंध में दैनिक भास्कर में 17 दिसंबर को खबर प्रकाशित की गई थी इसके बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को एक वॉशरूम का ताला खुलवाया गया, जिसे आम पब्लिक भी इस्तेमाल कर सकती है। एडीसी कार्यालय के आगे जो दो बड़े वॉशरूम हैं, जिनकी रेनोवेशन को लेकर पीडब्ल्यूडी की तरफ से टेंडर किया जाना है। फैसला किया गया है कि जब तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, दोनों बड़े वॉशरूम की सफाई के बाद उन्हें आम पब्लिक के लिए शुरू किया जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से दोनों वॉशरूम को रेनोवेट करने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के बाद इसका टेंडर लगाया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में किस फ्लोर पर कौन-सा कार्यालय है, लोगों की सुविधा को लेकर आने वाले दिनों में होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में अंडर ट्रेनी आईएएस अधिकारी सुनील फोगाट ने बताया कि लोगों की परेशानी को दूर करना प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *